फिल्म श्ब्रह्मास्त्रश् अगले हफ्ते रिलीज के लिए तैयार
मुंबई
बालीवुड फिल्म श्ब्रह्मास्त्रश् अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ही अंदाजा हो गया है कि इसमें गजब के वीएफएक्स देखने को मिलने वाले हैं। पिछले 8 सालों से अयान मुखर्जी इस फिल्म पर काम कर रहे हैं ऐसे में श्शिवाश् को देखने के लिए लोगों की बेचौनी और बढ़ गई है।
श्ब्रह्मास्त्रश् में शाह रुख खान, अमिताभ बच्चन नागार्जुन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। श्ब्रह्मास्त्रश् एक बड़े बजट की फिल्म है, इतने बड़े बजट की कि इतने में तो 4 बॉलीवुड की फिल्में आराम से बन सकती है। अब एक्टर्स इतने बड़े-बड़े होंगे तो इनकी फीस भी तो बंपर होगी। श्ब्रह्मास्त्रश् के बजट को इन सुपरस्टार्स की फीस ने और बढ़ा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र का आधिकारिक बजट, प्रिंट और प्रचार खर्च को छोड़कर 410 करोड़ का है। श्ब्रह्मास्त्रश् बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है और इसके वीएफएक्स देखकर फिल्म के हर फ्रेम पर होने वाला खर्च स्क्रीन पर दिखाई देगा।
खबर है कि फिल्म मेकर बिग स्क्रीन ड्रामा चाहते थे।फीस की बात करें तो पहली बार पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए 10 से 11 करोड़ चार्ज किए हैं (डीएनके के रिपोर्ट्स के मुताबिक)। अमिताभ ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए 10 करोड़ रुपये लिए हैं तो वहीं, नागार्जुन ने 11 करोड़ रुपये बतौर मेहनाताना चार्ज किया है। फिल्म में मौनी रॉय निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये फीस वसूली है। रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज किए हैं। उन्होंने 25 से 30 करोड़ के बीच फीस ली है।
