ऋतिक और सैफअली स्टारर विक्रम वेधा को लेकर फैन्स उत्साहित

मुंबई 

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा की झलक के बाद फैन्स फिल्म के लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की दिलचस्प कहानी ने जहां फैन्स को फिल्म का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है, वहीं फिल्म में सैफ के कॉप अवतार के साथ अपने फेवरेट सुपरस्टार ऋतिक रोशन की दमदार स्क्रीन प्रेजेन्स देखने के लिए फैन्स बेहद उत्साहित हैं। हाल में रिलीज हुए विक्रम वेधा के टीजर को हर तरफ से दर्शकों द्वारा धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में मूवी लवर्स अब बस विक्रम वेधा के रूप में सैफ और ऋतिक द्वारा रीडिफाइन्ड विक्रमादित्य और बेताल की कहानियों के मॉडर्न डे एडैप्शन को थिएटर्स में देखने के लिए उत्साहित हैं।
ऐसे में इस फिल्म में अपने निर्देशन के बार में बात करते हुए पुष्कर और गायत्री ने शेयर करते हुए कहा है, ष्विक्रम वेधा की कहानी का ओरिजन श्विक्रम बेतालश् के प्रसिद्ध लोककथाओं से प्रेरित है। बच्चों के रूप में, हम दोनों विक्रम और बेताल की कहानियों को सुनते हुए बड़े हुए हैं, और हर बार यह हमें उनकी कहानियों के कई पहलुओं पर विचार करने पर मजबूर कर देता था। फिल्म का ट्रीटमेंट इन लेजेंड्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां हर बार दो किरदारों का आमना-सामना होता है, वे एक अजीब स्थिति के चौराहे पर खड़े होते हैं। हम विक्रम बेताल द्वारा साझा किए गए डायनेमिक से काफी फेसिनेटेड थे और इसलिए जब हमने अपनी फिल्म की कहानी लिखना शुरू किया, तो हमने उन पुरानी यादों को विक्रम और वेधा के किरादरों में डाल दिया।ष्
उन्होंने आगे कहा, ष्फिल्म में, विक्रम और वेधा अपने खुद के प्राणी हैं, और इस आधार पर फिल्म का बैकड्राप एक्शन थ्रिलर रखा गया है।ष्
आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है। जो एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा – एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और ल्छव्ज् स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *