सिडकुल से बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने गुरूवार की देर शाम को चैकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने चार चोरी की बाइकें बरामद की हैं। जिनमें दो बाइके उसी दिन सिडकुल क्षेत्र से चोरी होने वाली शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि गुरूवार को मुराद अली पुत्र वकील निवासी ग्राम रावली महदूद सिडकुल और मोहित चौधरी पुत्र तेजपाल चौधरी निवासी सुलोचना पीजी शिवालिकनगर रानीपुर ने तहरीर देते हुए बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बाइक चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस बीती देर शाम राजा बिस्कुट चौक पर वाहन चौंकिग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। जिससे बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा गया। लेकिन बाइक सवार कोई दस्तावेज न दिखा सका। पुलिस संदिग्ध को लेकर थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपना नाम अंकुर पुत्र अखिलेश निवासी ग्राम रावली महदूद सिडकुल बताते हुए खुलासा किया कि उसके पास से बाइक चोरी की है। इसके साथ ही उसने क्षेत्र में चोरी हुई बाइक की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से डैंसो चौक के पीछे खण्डर मकान से चोरी की तीन बाइकें और बरामद की। पुलिस ने आरोपी से चोरी की कुल चार बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *