सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों के प्रति संजीदा नहींः गणेश गोदियाल

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार को अब तक यह पता नहीं कि कुल कितने लोग यूक्रेन में फंसे हैं उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। ऐसे में यह सरकार की घोर लापरवाही है साथ ही चिंता का विषय भी है। यहां जारी एक बयान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों के प्रति संजीदा नहीं है। सरकार को अभी तक आंकड़े जारी करने चाहिए थे, लेकिन अभी तक सरकार ऐसा नहीं कर पाई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से सरकार पर दबाव बनाया गया है कि खनन के पट्टे बैक डेट में स्वीकृत किए जाएं और जो किये भी जा रहे हैं। इस अवसर पर गणेश गोदियाल में कहा कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वह पूरे मामले की जांच करेगी, साथ ही दोषियों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने पहले भी इस बात को कहा है कि इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लोग शामिल न हों। उन्होंने कहा कि सरकार फंसे हुए लोगों का आंकड़ा जारी करे, लेकिन सरकार लापरवाही पूर्ण रवैये के चलते आज भी वह आंकड़ा जारी नहीं कर पाए हैं और न ही उन लोगों को वापस लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *