शारदा नदी से मिला अज्ञात शव
चम्पावत। शारदा नदी के किनारे से पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उपजिला अस्पताल में मोर्चरी में रख दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार सुबह शारदा नदी किनारे स्थानीय लोगों को एक पुरुष का अज्ञात शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर एसआई अंजू यादव के नेतृत्व में टीम ने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 28-30 वर्ष हो सकती है।

