परीक्षा परिणामों में अनियमितता पर छात्रसंघ ने फूंका कुलपति का पुतला

चम्पावत। राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा छात्र संघ ने कुलपति का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने परीक्षा परिणामों में अनियमितता होने पर नाराजगी जताई। शीघ्र परीक्षा परिणाम नहीं सुधारने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन किया गया। छात्र नेताओं ने परीक्षा परिणामों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि परीक्षा में मौजूद होने के बाद भी परीक्षाफल में अनुपस्थित दिखाया गया है। इससे छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दूसरे और चौथे सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन भेज परीक्षा परिणामों में सुधार करने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमार, पवन, बबलू, गोकुल कोहली, पंकज, धीरज, अर्जुन, सुनीता, कल्पना, नीमा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *