भर्ती प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा

चमोली

उत्तराखंड भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराए जाने की मांग को लेकर थराली मे विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने तहसीदार थराली के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। महामहिम राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड में सचिवालय से लेकर विधानसभा में बैकडोर से अपने चेहतों को नौकरी दी गई है। जिससे आम जनमानस ठगा सा महसूस कर रहा है। ज्ञापन में उक्त घोटाले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश से कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन पर देबाल के पूर्व प्रमुख दीदी कुनियाल, राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाईं, हरीश पंत, एडवोकेट जय सिंह बिष्ट, देवेन्द सिंह रावत आदि के हस्ताक्षर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *