पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खड्ड में गिरी,  19 लोगों की मौत

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के शिरानी जिले में क्वेटा जा रही एक बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। बचाव अधिकारियों के अनुसार, दुर्भाग्यवश रावलपिंडी से क्वेटा जा रही यात्री बस शिरानी जिले में दानसर इलाके के पास गहरी खाई में गिर गई।
शिरानी जिले के सहायक आयुक्त ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा के भीतर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गये है शवों और घायलों को झोब और मुगल कोट के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है और मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *