शहर में लगे राष्ट्रीय ध्वजों को सम्मानपूर्वक उतरवाने विषयक डीएम को ज्ञापन प्रेषित

देहरादून

नेताजी संघर्ष समिति ने शहर में लगे राष्ट्रीय ध्वजों को सम्मान पूर्वक उतरवाने के विषय में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दून जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया है कि समिति आप से जनहित में आग्रह करती है कि देहरादून जिले व शहर की गली मौहल्ले, दुकानों पर लगे राष्ट्रीय ध्वजों को सम्मानित तरीके से उतरवाने की व्यवस्था करें और ऐलान कराएं तथा लोगों को जागरूक करें जिससे लोग खुद ही ध्वज को उतार कर उसको हिफाजत से रख दें। ज्ञापन में कहा गया कि स्मरण रहे कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर घर तिरंगा के तहत लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लगाए गये लेकिन अफसोस इस बात का है कि लोगों ने उनको समय से उतारा नहीं है और न उनकी देखभाल की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि कहीं उल्टे,कहीं झुके हुए और कहीं गलत तरीके से पड़े हुए ध्वज को देख कर ध्वज का अपमान होता दिख रहा है जिससे दिल दुःखी है यह पीड़ा सभी देश वसियों शासन व परेशान को लेनी चाहिए राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंचती देख समिति ने प्रशासन से उम्मीद ही नहीं विश्वास भी जताया है कि प्रशासन अपने स्तर से शहर में लगे हुए राष्ट्रीय ध्वजों को उतरवाने की व्यवस्था कराएगा ताकि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बानी रहे और राष्ट्र व राष्ट्रभक्तों के दिल को ठेस न पहुंचे। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में समिति के प्रभात डंडरियाल, आरिफ हुसैन वारसी, प्रदीप कुकरेती, विपुल नौटियाल, सुशील विरमानी, नवनीत गोसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *