दून सिख वैलफेयर सोसायटी का 41वां निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

देहरादून

दून सिख वैलफेयर सोसायटी का 41वां निःशुल्क नेत्र जांच शिविर महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल एवं गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज पटेलनगर के सहयोग से बारात घर, नानक निवास, सुभाष रोड पर लगाया गया। इस अवसर पर नजर जाँच दूर एवं नजदीक के पश्चात डॉ. हर्षित भट्ट एवं डॉ. दिविजा अरोड़ा ने जाँच कर दवाई लिखी। इस अवसर पर जिनको मोतियाबिंद या अन्य उच्च जांच की आवश्यकता थी उन्हें महन्त श्री इन्द्रेश हॉस्पिटल में ऑपरेशन एवँ उच्च जाँच के भेजा जायेगा। इस अवसर पर शिविर में 108 रोगियों में 45 ऑपरेशन हेतु एवँ 63 उच्च जाँच हेतु भेजा जायेगा। इस अवसर पर आज 20 रोगियों को ऑपरेशन हेतुं हॉस्पिटल भेज दिया गया। इस अवसर पर शिविर में संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला के साथ अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव जीएस मदान, कोषाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष सरदार जीएस जस्सल, अर्जुन दास भारद्वाज, जसबीर सिंह, अन्य सदस्य एएस ओबरॉय, सतनाम सिंह, रछपाल सिंह, वीके वोहरा, जीएस डंग, एस भाटिया एवं कृष्ण कुमार अरोड़ा ने सेवा एवं सहयोग दिया। इस अवसर पर शिविर संयोजक सरदार इन्दर जीत सिंह ने कैम्प को सफल बनाने के लिये डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवँ सभी सदस्यों को पूर्ण सहयोग के लिये का धन्यवाद किया और बताया कि बुधवार को सुबह 9.00 बजे से 1.00 बजे तक पुनः आँखांे की जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *