खेल में शानदार प्रदर्शन किया
चमोली
स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय 22वीं जनपदीय शरदकालीन खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में सुची, प्रिया और रिया ने बाजी मारी। ये सभी खिलाड़ी दशोली ब्लाक के हैं। जबकि बैडमिंटन के बालक वर्ग में अभिषेक, अभिनव और प्रदीप विजेता रहे। खेल प्रतियोगिता का समापन राइंका गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर जिला ‘खेल’ समन्वयक माध्यमिक के केसी पन्त, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावल, तारा सिंह, लता मिक्वाण, सीमा रावत, मोहन गौड़ एचएल रोधियाल, महेन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

