डेंजर जोन में स्नान करने पर दो पर्यटकों का चालान

ऋषिकेश

मुनिकीरेती में डूबने की घटनाओं का सिलसिला बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। लिहाजा पुलिस ने अब प्रतिबंधित घाटों पर चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर दिया है। बुधवार को प्रतिबंधित घाट पर बार-बार स्नान करने से मना करने भी पर्यटक नहीं माने। बाद में इन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने चालान काटे। बुधवार को मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया की जल पुलिस फ्लड कंपनी के साथ प्रतिबंधित स्नान घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की क्षेत्र में प्रतिबंधित घाटों पर ही डूबने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। लिहाजा साईंघाट, तपोवन स्थित नीमबीच, आस्थापथ, नावघाट आदि स्थानों पर फ्लेक्सी बोर्ड, चेतावनी बोर्ड, साइन बोर्ड लगाए जायेंगे। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से भी लोगों को प्रतिबंधित घाटों पर स्नान ना करने को जागरूक किया जायेगा। इस दौरान प्रतिबंधित घाट पर स्नान करने वाले हरियाणा के दो पर्यटकों का पुलिस ने चालान किया। इनकी पहचान नरेश और कृष्ण निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *