पीएम से राज्य के विकास को लेकर कई विषयों और पार्टी संगठन को लेकर हुई चर्चाः त्रिवेंद्र
देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने दिल्ली प्रवास के बाद उत्तराखंड लौट आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई, जिसमें राज्य के विकास को लेकर कई विषयों और पार्टी संगठन को लेकर चर्चा की गई। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 7 और 8 तारीख को दिल्ली प्रवास था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी से समय मिला जिसम तमाम विषयों पर उनसे चर्चा की ेंगई। उन्होंने कहा कि बहुत सारे विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई है, उत्तराखंड में रोजगार किस तरह से बढ़ाया जाए उसके लिए चीड़ के पिरूल से प्रदेश के नौजवानों को रोजगार दिया जा सकता है जिस पर प्रधानमंत्री ने अपनी सहमति भी जताई। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2021 में मैंने सीमांत दर्शन 1 किया था और अब सीमांत दर्शन 2 किया है, और आने वाले वक्त में सीमांत दर्शन 3 करूंगा। जाहिर है कि ऐसे दौरे से राजनीतिक फायदे भी होते हैं। वहीं उन्होंने विधानसभा और यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर भी कहा कि दोनों पर ही जांच की जा रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि बैकडोर से हुई भर्तियों बेहद दुखद है अपराधिक कृत्य है जोकि नही किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जिस तरह से अच्छा कदम बढ़ाया हैं, इससे लोगों में एक विश्वास बना है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने पिरान कलियर को लेकर कहा कि धार्मिक स्थलों में अपराधिक घटनाएं नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वहां से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी होती है।

