मुख्यमंत्री का दो दिवसीय रूद्रपुर भ्रमण आज से
रूद्रपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री धामी 17 सितम्बर 2022 (शनिवार) को देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 04.45 बजे पुलिस लाईन हैलीपैड रूद्रपुर पहंुचेंगे। वह यहा से कार से प्रस्थान कर 05 बजे सिटी क्लब रूद्रपुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित ’’रक्तदान शिविर-रक्तदान अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर अधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। श्री धामी 06 बजे सिटी क्लब रूद्रपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 06.15 बजे एनैक्सी विश्राम गृह पंतनगर पहंुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले रोज 18 सितम्बर (रविवार) को मुख्यमंत्री श्री धामी प्रातः 08 बजे स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत पंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, 09 बजे से 11.40 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। श्री धामी 11.40 बजे एनैक्सी विश्राम गृह पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 12 बजे होटल दि विनस रूद्रपुर में ’’मेधावी छा सम्मान समारोह’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। होटल दि विनस से 01 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर एनैक्सी विश्राम गृह पंतनगर पहुंचेंगे। श्री धामी गॉधी ऑडोटोरियम पंतनगर में 05 बजे से 06.30 बजे तक प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ’’युवा संवाद’’ एवं मोदी का अभार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। एनैक्सी विश्राम गृह पंतनगर में 06.30 बजे से 07.10 बजे तक का समय आरक्षित है। श्री धामी 07.10 बजे एनैक्सी विश्राम गृह पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 07.30 बजे होटल रेडिसन ब्लू रूद्रपुर में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड-2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री एनैक्सी पंतनगर हेतु कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि विश्राम करेंगे।

