विश्वकर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शिल्पकारों का किया सम्मानित
देहरादून
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज आम आदमी पार्टी कार्यालय डोईवाला में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गया जिसमें शिल्पकारों का सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डोईवाला क्षेत्र के लगभग 24 ऐसे पुरुष और महिलाओं को सम्मानित किया गया जो लोग वाकई समाज में शिल्पकार कार्य से जुड़े हुए हैं और किसी वर्ग में भी कार्य करते हों। शिल्पकारो को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे डोईवाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्य केतन ने कहा कि शिल्पकारो की बदौलत ही आज हम जो सुख वैभव जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान विश्वकर्मा के वंशज शिल्पकार समाज की देन है कि आज हम गाड़ियों में घूम रहे हैं घर में साज सज्जा है मकान बना रहे हैं और सभी कार्य शिल्पकार करते हैं शिल्पकारों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विजय पाठक व अल्पसंख्यक संगठन प्रदेश सचिव इकबाल तगाला ने कहा कि आज इसी को लेकर शिल्पकारो को सम्मानित किया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता हैं हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर आप नेत्री सोनी कुरैशी मेडम व उपाध्यक्ष यामिनी सिंह ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि डोईवाला नगरपालिका के 20 के 20 वार्डों में इसी प्रकार से छोटे-छोटे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शिल्पकार सम्मान समारोह में विधानसभा के सह प्रभारी जसवीर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पूर्व सभासद गोपाल शर्मा सोनी कुरेशी, उपाध्यक्ष यामिनी सिंह उपाध्यक्ष संपन्न सिंह, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, सचिव सुमन गुप्ता, लवली पाठक, प्रदीप सैनी, अर्चित सैनी, मयंक पाल भानु प्रताप मौर्य। रेवती प्रसाद, मोहित शर्मा जगपाल पांचाल आदि लोग मौजूद थे।

