प्रधानमंत्री मोदी के नाम शुभ संदेश भेजे

रुड़की

सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम शुभ संदेश भेजे और देश के लिए किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त किया। सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। अपने कार्यकाल में देश हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए। जिसके लिए देशवासी उनके ऋणी हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावित्री मंगला ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि देश के अन्य नागरिक भी इस सेवा सप्ताह में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। यह सिर्फ इसलिए है कि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां प्रत्येक वर्ग और समाज के हित में है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश भेजे और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर उनका आभार जताया। कार्यक्रम में अजय प्रताप, बीएल अग्रवाल, पप्पू कश्यप, सावित्री मंगला, मुकेश अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सुनील, अजय मिनोचा, अनिल अग्रवाल, एसएम गोयल, अंकुर, प्रवेश और प्रिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *