शौर्य चक्र विजेता लेफ्टिनेंट हेमंत को किया याद

पिथौरागढ़

जाखनी में शौर्य चक्र विजेता ले.हेमंत सिंह महर को 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को परिजन भीम सिंह महर, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत सहित अन्य लोगों ने शहीद को पुष्प गुच्छ अर्पित कर याद किया। उन्होंने कहा शहीद हेमंत सिंह 12 जून 1999 को 7 गार्ड्स में कमिशन प्राप्त कर सेना में भर्ती हुए थे। 19 सितंबर 2000 को कारगिल के नौगांव सेक्टर में ऑपरेशन विजय के दौरान दुश्मनों के साथ हुई जवाबी कार्रवाई में उन्होंने सात दुश्मनों को मार गिराया था। साथ ही दुश्मनों की कई पोस्टों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। उनकी इस बहादुरी के लिए 15 अगस्त 2001 को शहीद के परिजनों को मरणोपरांत शौर्य चक्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स और ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पेश किए। यहां पंकज महर, हरेंद्र महर, भूपेंद्र माहरा, विजेंद्र सिंह महर, अभिषेक बोहरा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *