लोकसभा चुनाव में फिर परचम लहराएगी भाजपा : भट्ट

चम्पावत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को लोहाघाट पहुंचे। पहली बार चम्पावत जिले के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रबुद्धजन और बुद्धिजीवी सम्मेलन में उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया। सोमवार को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में वरिष्ठ कार्यकर्ता पदमा दत्त पांडेय की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना होगा। इससे पूर्व उन्होंने बापरू में स्वच्छता कार्यक्रम में बताया कि 17 से दो अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा चला रही है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, चेयरमैन गोविंद वर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, संयोजक सतीश पांडेय, हेमा जोशी, दीपक ओली, सचिन जोशी, मोहित पाठक, प्रकाश राय, निर्मल माहरा, नवीन बोहरा, गंगा सिंह, निर्मला अधिकारी, दीपक माहरा, मोहन चंद्र पाटनी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *