भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण
रुद्रपुर।
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष महेद्र प्रसाद भट्ट को बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। मुख्य चौक पर एकत्रित भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। इधर, मंडी सभागार में मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने मिष्ठान वितरण किया। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को बनाए जाने पर भाजपा नेता अमित कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। मुख्य चौक पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की गई। यहां जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, गोपाल बोरा, सतीश गोयल, किशोर जोशी, भुवन जोशी, रमेश जोशी, रमेा जोशी रामू, दिनेश अग्रवाल, गोविंद मेहता, दीपक भट्ट, विनोद जोशी, भाष्कर जोशी, महेश राणा, गोकुल ओली, नीरज रस्तोगी, शंशाक बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर मंडी सभागार मे कपिल सामंत, दिगंबर कन्याल, किशन बिष्ट, महेंद्र चंद, रामायण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
