प्रशासन ने पानी निकासी के लिए बंद नाला जेसीबी से खुदवाया

रुद्रपुर

प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन ने नगर के वार्डों का निरीक्षण कर पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की। नगरपालिका व लोनिवि पानी निकासी के लिए नाले निर्माण के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बताते हुए अपनी जिम्मेदारी से हट रहे हैं। हालांकि, इस वर्ष बारिश नहीं होने से फिलहाल जलभराव की विषम परिस्थिति नहीं बनी हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में हल्की बारिश में दुकानों व सड़कों में जलभराव हो गया। शनिवार को एसडीएम तुषार सैनी, लोनिवि के अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह, चेयनमैन हरीश दुबे, ईओ प्रियंका आर्य, सभासद रवि रस्तोगी ने जेल कैम्प रोड में जेसीबी से बंद नाले को खुलवाकर पानी निकासी करायी। यहीं स्थिति महाराणा प्रताप चौक की भी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *