बदरीनाथ गाड़ू घड़ा का पांडुकेश्वर में किया स्वागत

चमोली

बदरीनाथ के गाड़ू घड़ा (तेल कलश) के पांडुकेश्वर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने स्वागत किया। बदरीनाथ मंदिर के हक-हकूकदारी कमदी थोक के गोविंद पंवार ने बताया की इस वर्ष उन्होंने अपने आवास पर गाडू घड़ा का स्वागत किया। गाड़ू घड़ा पूजन के बाद भोग प्रसाद अर्पित किया गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया की पूर्व परंपरानुसार मंगलवार को योगबदरी मंदिर में भगवान उद्घव, कुबेर एवं गाड़ू घड़ा पूजन के साथ भोग अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि गाड़ू घड़ा बसंत पंचमी को टिहरी राजदरबार में पहुंचेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार, मेहता थोक, भंडारी थोक कमदी थोक अध्यक्ष मौजूद रहे।‌ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंगलवार को तेलकलश गाड़ू घड़ा डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा है। 25 जनवरी शाम को ऋषिकेश पहुंचेगा। 26 जनवरी प्रात: को गाड़ू घड़ा ऋषिकेश से नरेंद्र नगर राजदरबार पहुंचेगा। इस अवसर पर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष श्री राम डिमरी, मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, प्रतिनिधि टीका प्रसाद डिमरी राजेंद्र प्रसाद डिमरी, हेमचन्द्र डिमरी, मनोज डिमरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *