फायर करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर
पुलिस ने 12 बोर के तमंचा और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद मौर्या निवासी तिलियापुर ने शराब के नशे में तमंचा से फायर किया था। जिसके कुछ छर्रे पास खड़े युवक को भी लगे हैं। पुलिस ने सितारगंज की ओर जाते अरविंद को रोककर तलाशी ली तो उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी के परिवार के युवक के घायल होने की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। एसआई ने बताया पूछताछ में अरविंद ने तमंचे से फायर करना स्वीकार किया है। घायल युवक उसी का भाई बताया जा रहा है।
