गैंगस्टर अमरदीप हत्याकांड की कहानी पर परिजन ने खड़े किए सवाल

हरिद्वार। गैंगस्टर एवं भाजयुमो नेता अमरदीप चौधरी हत्याकांड प्रकरण में मृतक चौधरी के भाई और एक अन्य चश्मदीद ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या है इस बारे में भी उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में कांग्रेसी नेता वरुण वालिया एवं गैंगस्टर के भाई बादल चौधरी ने एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कनखल पुलिस ने उसके भाई अमरदीप चौधरी की हत्या कर देने के आरोपी राजकुमार मलिक, उसके बेटों मनदीप और हर्षदीप से हुए विवाद की वजह पचास लाख की रकम बताई है थी। जबकि असली वजह कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि राजकुमार मलिक ने जिस भूमि को बेचकर पचास लाख की रकम मिलने की बात पुलिस के सामने कही थी, वह जमीन बिकी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उसके भाई की हत्या एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने अंदेशा जताया कि उसकी एवं एक अन्य गवाह की हत्या भी की जा सकती है, इस तरह की जानकारी उन्हें मिली है। हत्याकांड की गहनता से जांच की मांग की। कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने कहा कि पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है। परिजन के पास कोई साक्ष्य है तो वह उपलब्ध करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *