धरने में डटे रहे पेयजल तकनीकी कर्मी

अल्मोड़ा

मंडल कार्यालय भीमताल के कनिष्ठ सहायक के स्थानांतरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों का चिलियानौला स्थित जल संस्थान के कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सभा में वक्ताओं ने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। जोरदार नारेबाजी से भी मांगों का समर्थ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *