नुक्कड़-नाटक की मदद से किया डेंगू को लेकर जागरूक

टिहरी

स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के गब्बर सिंह चौक पर डेंगू के उपचार व नियंत्रण की जागरूकता को लेकर नुक्कड़-नाटक की मदद से आम लोगों को जागरूक व सतर्क करने का काम किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने पोस्टर व पंपलेट भी डेूंग से बचाव जागरूकता को लेकर वितरित किए। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने विश्व वृद्ध दिवस के मौके पर जिला चिकित्सालय बौराड़ी में गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में बदलते विश्व में वृद्धों का प्रतिस्थित्व विषय पर मंथन किया गया। इस मौके पर सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि वृद्धावस्था से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्यायें व उम्र का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। वृद्ध होने पर शरीर की क्षमताएं कम हो जाती हैं। इसके लिए वृद्धों को विशेष ट्रीट की जरूरत पड़ती है। इस मौके पर अर्जुन रावत, दर्मियान सिंह चौहान, विवेक बागड़ी, ऋषभ उनियाल, सुनीता, कनिष्क काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *