साबिर पाक में चढ़ाई सीएम की भेजी सद्भावना चादर
रुड़की
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स और हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने सालाना उर्स में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की और से भेजी गई सद्भावना चादर दरगाह साबिर पाक में पेश कर अमनो अमान की दुआएं मांगी। दरगाह साबिर पाक का 754वां सालाना उर्स चल रहा है। उर्स में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की और से भेजी गई सद्भावना चादर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद कलियर दरगाह साबिर पाक पहुंचे। उनके साथ वक्फ बोर्ड सदस्य विधायक मोहम्मद शहजाद, विधायक सरवत करीम अंसारी, हज समिति सदस्य अकरम साबरी शामिल रहें। उसके बाद उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

