आबादी क्षेत्र के नजदीक नहीं बनने देंगे एसटीपी प्लांट

ऋषिकेश

नकरौंदा के ग्रामीणों का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में धरना सोमवार को भी जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने सरकार से एसटीपी को आबादी क्षेत्र से दूर बनाने की मांग की। सोमवार को नकरौंदा में ग्रामीणों ने 44वें दिन भी धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के नजदीक यह प्लांट लगाया जाना उचित नहीं है। इससे एक और बीमारियों को फैलने का डर है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में दुर्गंध लगातार बनी रहेगी। सरकार द्वारा जबरन क्षेत्र में आबादी के करीब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसे क्षेत्रवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना देने वालों में गौरव सिंह, बुद्धि प्रकाश सेमवाल, चन्द्रपाल सिंह बिष्ट, शकुन्तला घिल्डियाल, बीना देवी, शिवम, मुन्नी, गुडिया, संगीता रावत, अर्चना, मालती, सीता देवी, उमरावती देवी, माला देवी, कुमकुम देवी, पूजा, मंजू देवी, विमाला देवी, देवेशवरी नेगी, पूर्णम नेगी, मीना देवी, सरिता रावत, मनजीत रावत, पूरण चंद्र टम्टा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *