विधायक चौहान ने किया बालूवाला में भूमि पूजन कर सिंचाई नलकूप का शिलान्यास

विकासनगर

बालूवाला के ग्रामीणों को जल्द ही सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को विधायक मुन्ना चौहान ने भूमि पूजन कर सिंचाई नलकूप का शिलान्यास कर दो माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव में सिंचाई के पर्याप्त साधन विकसित किए जा रहे हैं। बताया कि लांघा, रुद्रपुर क्षेत्र में भी सिंचाई सुविधा विकसित की गई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त नहरों, गूलों की मरम्मत की जा रही है। कई गांवों में नई सिंचाई गूल बनाई गई हैं। कहा कि पछुवादून क्षेत्र की आर्थिकी का मुख्य आधार कृषि ही है। प्रदेश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती, किसान को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। किसानों को सरकार की ओर से ऋण और खाद, बीज, नए उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। विकासनगर विधान सभा के प्रत्येक गांव में सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार जवर सिंह, सते सिंह, विवेक कुमार, दरबान सिंह, खजान नेगी, अनीता देवी, रुचि, सितारा, रविंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *