अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए रैली निकाली

ऋषिकेश

अंकिता भंडारी की हत्या से आहत राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार को रैली निकालकर आक्रोश जताया। तहसील में प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। प्रभावी कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी नटराज चौक पर एकत्रित हुए। यहां से अंकिता हत्याकांड के विरोध में रैली शुरू की। यह हरिद्वार बाईपास रोड से होते हुए तहसील पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अंकिता भंडारी, केदार भंडारी और ममता बहुगुणा प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग उठाई। कहा कि डीएम और एसएसपी पौड़ी की भूमिका उक्त प्रकरण में संतोषजनक नहीं रही, लिहाजा दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों की अवैध संपत्ति की जांच कराने, भ्रष्टचारी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, शहीद स्मारक समिति उपाध्यक्ष विक्रम भंडारी, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, शिवप्रसाद कोठारी, राजेंद्र गैरोला, लक्ष्मी बुड़ाकोटी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *