पूरन चंद्र बने सरपंच

अल्मोड़ा। स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली में शुक्रवार को वन पंचायत के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गये हैं। राजस्व उप निरीक्षक गिरीश कुमार की देखरेख में संपन्न चुनाव में पूरन चंद्र भिरकनी सरपंच चुने गये। वन पंचायत सदस्य के रूप में गोविंद सिंह, हरीश चंद्र, प्रयाग दत्त, दीपक कुमार, जानकी देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और रेखा देवी चुनी गईं। इस मौके पर प्रधान मीनाक्षी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश भट्ट, महेंद्र बंगारी, बचीराम, कुंदन सिंह, देव सिंह, सोबन सिंह, पूरन सिंह, हर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *