पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत बांटे सारथी झोले

हल्द्वानी

सारथी फाउंडेशन समिति ने पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत श्री रामलीला कमेटी शीशमहल के पदाधिकारी और सदस्यों को सारथी झोला भेंट किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को संस्था ने सारथी थैला देकर अभियान से जोड़ा। संरक्षक गिरीश चंद्र तिवारी ने संस्था के उद्देश्यों को जनता को बताकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने का निवेदन किया। कमेटी पदाधिकारियों, सदस्यों, मेयर जोगेंदर पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि को सारथी झोला भेंट किया। यहां इस दौरान सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, उमेश सैनी, गिरीश चंद्र लोहनी, राजेश भारद्वाज, प्रेम सिंह पाती, देवीदत्त सुयाल, हरीश चंद्र पांडे, एनडी तिवारी, पुष्पा संभल, दिनेश फुलारा, पंकज खत्री, गोपाल तिवारी, विपिन जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, गिरिश चंद्र लोहनी, बालकृष्ण व खीम सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *