रॉयल्टी में फर्जीवाड़ा करने के मामले अज्ञात चालक पर मुकदमा

हल्द्वानी

राजस्व विभाग फर्जी की फर्जी रॉयल्टी बनाकर उपखनिज का परिवहन करने मामले पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने डंपर संख्या के आधार पर चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि डंपर पीरुमदारा के एक स्टोन क्रेशर का है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मंगलवार को आमपोखरा रेंज के रेंजर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों रेंज में चेकिंग के दौरान एक डंपर चालक यूपी 21 सीएन 2727 वनकर्मियों ने पकड़ा था। जिसमें चालक राजस्व विभाग की फर्जी रॉयल्टी बनाकर उपखनिज का परिवहन कर रहा था। उन्होंने बताया कि चालक से डंपर के संबंध में पूछते ही चालक मौका देखकर डंपर को लेकर फरार हो गया। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *