ममता बहुगुणा मामले में न्याय की मांग को निकाला कैंडल मार्च

श्रीनगर गढ़वाल

ममता बहुगुणा की गुमशुदगी मामले में न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर और चौरास की जनता ने एकजुट होकर देर सायं श्रीनगर में मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर व सीओ श्रीनगर को ज्ञापन भी दिया। जिसमें कहा गया कि कोर्ट ने ममता बहुगुणा प्रकरण में पुन: जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस प्रकरण में ममता के ससुराल पक्ष से पूछताछ कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।ममता के पिता राजराज जोशी और भाई प्रदीप जोशी ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें ममता की हत्या होने की आशंका है। पूर्व में इस प्रकरण की जांच गंभीरता से नहीं हो पाई है। जिससे आज भी ममता का कहीं सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि वह तीन साल से ममता को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ममता बहुगुणा की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। जब परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष श्रीनगर गढ़वाल मामले की पुनः विवेचना के आदेश दिए। इस मौके पर डॉ. प्रताप भंडारी, डॉ. उत्तम भंडारी, विनोद चमोली, अनिल स्वामी, दीपक कंडारी, शालिनी चंदोला, उपासना भट्ट, सुमन पुंडीर, संजय कुमार सहित चौरास और श्रीनगर के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *