कैंसर रिसर्च सेंटर यूनिट का शुभारंभ
हरिद्वार
बाला जी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस में इएमए की ओर से कैंसर रिसर्च सेंटर यूनिट का शुभांरभ किया गया। यूनिट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, डायरेक्टर डॉ नीलेश थावरे, इएमए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केपीएस चौहान, पार्षद पिंकी चौधरी, पार्षद सपना शर्मा, पार्षद विनीत चौहान, डॉ. विशाल गर्ग, डॉ एनएस ताकुली, डॉ मुकेश चौहान, इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. वीएल अलखनिया, कुशल पाल सिंह चौहान ने किया। डॉ चौहान ने बताया कि कैंसर रिसर्च सेंटर में शरीर के किसी भी भाग में रसोली, ट्यूमर, पत्थरी, कैंसर के मरीजों का उपचार बिना सर्जरी के किया जा सकेगा। मौके पर कौशिक, डा एसपी चमोली, विजय साहनी, घनश्याम यादव, हरि सिंह शेखावत, एड शिव कुमार शर्मा, बीबी कुमार, एमटी अंसारी, दीपक चौहान, नवीन चौहान आदि रहे।

