किसानों को  दी सेब की बागवानी के नए मॉडल की जानकारी

पौड़ी

जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए फलदार सेब के बगीचे लगाए जाने को लेकर किसानों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, इण्डो डच हॉर्टीकल्चर के निदेशक सुधीर चड्डा व कॉपरेटिव फेडरेशन, कोका कोला के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को सेब की बागवानी के नए मॉडल के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिले में बागवानी क्षेत्र के विकसित करने में विभागों, प्राइवेट संस्थाओं व स्थानीय मशीनरी का कैसे सहयोग लिया जा सकता है व बेहतर बागवानी करने की तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में डा.धन सिंह रावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य जिले में 1 साल में कम से कम 100 बगीचे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार करने का है। जिले की बागवानी के अनुकूल उपलब्ध जलवायु व भौगोलिक दशा का लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके, इससे पलायन रोकथाम पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने किसानों को सेब के बगीचे तैयार करने के लिए कुछ धनराशि को प्रेरित करने के लिए शून्य ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने किसानों से बागवानी तैयार करने के लिए स्थानीय स्तर पर भूमि की आवश्यकता, उसका आपसी समाजस्य से एकीकरण, सिंचाई के लिए जल उपलब्धता और अन्य कार्य के लिए स्वयं भी प्रयास करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि अफसर ध्यान रखे कि किसानों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सब्सिडी केवल वास्तव में खेती-किसानी करने वाले किसानों को ही मिले। कार्यशाला में इंडो डच हॉर्टीकल्चर के निदेशक सुधीर चड्डा ने कहा कि केवल प्लाटिंग करना पर्याप्त नहीं बल्कि बेहतर पौध का चयन, प्लाटिंग के बाद समय-समय पर उसको खाद, पानी उपलब्ध कराने, दवा छिड़काव, कटिंग के साथ ही अन्य तकनीकि पहलुओं की जानकारी रखना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *