टीबी से ग्रसित जोया को मिलेगी एक वर्ष के लिए 12 हजार की धनराशि
देहरादून
प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा टीबी मुक्त भारत के निःक्षय मित्र अभियान के अंतर्गत निःक्षय मित्र बनते हुए देहरादून जनपद की गोद ली गई टीबी से ग्रसित जोया को व्यक्तिगत खाते से टीबी एसोसिएशन उत्तराखंड के माध्यम से पूरे एक वर्ष के लिए 12 हजार रूपये की पोषण धनराशि निर्गत करते हुए अन्य अध्किाारी, समाजसेवी, कॉपरोरेट्स व सक्षम वर्ग के लिए एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि टीबी एसोसिएशन संस्था जिसके संरक्षण उत्तराखंड के राज्यपाल है और विगत कई दशकों से टीबी रोगियों के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते रोज को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार सात साल की टीबी रोगी जोया के निःक्षय मित्र बनने की घोषणा करते हुए मासिक पोषण किट वितरित की थी। इस अवसर पर प्रभारी सचिव द्वारा अन्य विभागीय सचिव, उनके अधीनस्थ अधिकारियों विभिन्ना कॉरपोरेटस, निजी संस्थानों व अन्य से निःक्षय मित्र योजना में यथासंभव सहयोग प्रदान करने हेतु अपील की, जिससे प्रदेश के प्रत्येक टीबी रोगी को आर्थिक सामाजिक व भवनात्मक सहयोग मिल सके।

