पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

ऋषिकेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां सूबे के मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह 6:55 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस बीच उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर वार्ता भी की। आाधा घंटे बाद 7:25 बजे वे हेलीकॉटर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। पीएम के अभिनंदन के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक रेनू बिष्ट, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला आदि उपस्थित रहे। उधर, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट वार्ता की और उन्हें आगामी वर्ष में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *