दस नवंबर को होगी किसान महापंचायत

रुड़की

भारतीय किसान यूनियन रोड़ की बैठक में ऊर्जा निगम, चकबंदी विभाग, मिल प्रशासन पर निशाना साधा गया। यूनियन 10 नवंबर को किसान महापंचायत करेगी। दावा किया कि सैकड़ों किसान इसमें पहुंचेंगे। प्रशासनिक भवन में भाकियू रोड़ गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ ने कहा कि लगातार चकबंदी विभाग किसानों का उत्पीड़न करता आ रहा है। प्रशासन को कई बार किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए अवगत कराया जा चुका है। न तो चकबंदी का कोई अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासन। कहा कि अधिकतर लोगों ने बताया कि ऊर्जा निगम किसानों को जानबूझकर परेशान कर रहा है। किसानों के खराब हो चुके बिजली उपकरणों को ठीक करने के नाम पर धनराशि मांगी जाने का आरोप भी लगाया। इकबालपुर गन्ना मिल प्रबंधन पर भी किसानों का बकाया धनराशि न दिए जाने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *