स्मृति दिवस पर दी शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि

नई टिहरी

स्मृति दिवस के मौके पर चंबा पुलिस लाइन में पुलिस ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजेंद्र दत्त डोभाल ने कहा कि पुलिस के वीर जवान हमेशा ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।
पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को याद करते हुए कहा कि 21 अक्तूबर,1959 को भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक गश्ती टुकड़ी के बहादुर जवानों ने चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। वीरता की इस मिसाल को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनकी याद में मनाये हर वर्ष मनाये जाने वाले स्मृति दिवस उत्तराखंड के उन 6 पुलिस अधिकारियों को भी याद किया गया। जिन्होंने आपरेशन में अपनी जान दी। 264 पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत देश के लिए दी थी। इस मौके पर जनपद के तमाम पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *