कायाकल्प की टीम ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

रुड़की। प्रदेश की कायाकल्प से जुड़ी एक टीम ने सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं की जांच की। केंद्र सरकार की टीम के आने से पहले राज्य की टीम पहुंची, ताकि केंद्र की टीम आने से पहले व्यवस्थाओं को ठीक किया जा सके। सिविल अस्पताल की ओर से कायाकल्प योजना के तहत आवेदन किया गया है। सिविल अस्पताल कायाकल्प में तीन बार पहले स्थान पर आ चुका है। पहले नंबर पर आने पर अस्पताल को अलग से पंद्रह लाख रुपये दिया जाता है। केंद्र की ओर से अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं को परखा जाता है। इसके आधार पर अंक दिए जाते हैं। टीम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही, अस्पताल की ओपीडी भी देखी। इसके अलावा विभिन्न वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, ट्रामा सेंटर, मरीजों को दिया जाने वाला भोजन आदि की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *