गांव में आंदोलन करके गांव का माहौल खराब करने का आरोप

बागेश्वर

बेहरगांव की ग्राम प्रधान गीतांजलि ने कहा है कि गांव में खड़िया खनन के विरोध के नाम पर कुछ बाहरी तत्व गांव में आकर आंदोलन कर रहे हैं और ग्रामीणों से अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लीजधारक द्वारा खनन कार्य करने से ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं है तथा आंदोलन करने वालों की गांव में कोई भूमि नहीं है, जबकि खान मालिक राहुल टम्टा ने भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया में डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में गीतांजलि ने कहा कि ग्रामीणों की अनापत्ति के बाद गांव में राहुल टम्टा के नाम से लीज स्वीकृत हुई है। यह भूमि राहुल टम्टा के परिवारों की पैतृक भूमि है। उन्होंने कहा कि इस भूमि में एक बाहरी क्षेत्र का व्यवसायी लीज स्वीकृत कराना चाहता था, परंतु उसका चरित्र अच्छा नहीं होने के कारण उसका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाया। इस संबंध में अदालत के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए तथा नियमानुसार सीमांकन करने के निर्देश दिए, परंतु उसी व्यक्ति के इशारे पर बाहर के कुछ नेता यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं। इधर, लीज धारक राहुल टम्टा ने कहा है कि शासन द्वारा उन्हें आशय पत्र जारी किया है इसके बाद अदालत के आदेश पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमांकन कार्य करने के दौरान कुछ लोग व्यवधान पैदा कर रहे हैं तथा सीमांकन का विरोध कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया में लीज के संबंध में अनावश्यक रूप से दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *