कांडा पड़ाव में हर रोज लगने वाले जाम से लोग परेशान

बागेश्वर

कांडा पड़ाव लगातार जाम की समस्या बनी हुई है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। कांडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज गढ़िया ने बताया कि कांडा पड़ाव में लगातार त्योहारों के मौके पर जाम लग रहा है। जिसके कारण व्यापारियों सहित सामान खरीदने आएं दूरदराज के लोगों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस को कई बार इस संबंध में बात हो गई है, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी अभी घटना यहां पर होती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार रहेगा। थानाध्यक्ष मनवर सिंह बिष्ट ने बताया कि कांडा पड़ाव में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। पीआरडी जवान हमेशा तैनात रहते हैं। बाईपास की कोई सुविधा न होने के कारण वाहनों की आवाजाही यही से होती है। इसके लिए व्यापारियों ने सड़कों पर जो सामान लगाया है बहुत हद तक वो भी जिम्मेदार है आज अभियान चलाकर ब्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *