भारी अवैध कटान के दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएः सोमदत्त

देहरादून

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक सोमदत्त शर्मा ने कहा है कि सहसपुर विकासखंड के रामपुर गांव में आम के सैकड़ांे फलदार पेड़ों के भू-माफिया, लकड़ी माफिया, वन अधिकारियों व पुलिस की सांठ-गांठ से भारी अवैध कटान के दोषियों पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाये। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सहसपुर विकासखंड के रामपुर गांव में आम के सैकड़ों फलदार पेड़ों के भू-माफिया, लकड़ी माफिया, वन अधिकारियों व पुलिस की सांठ-गांठ से भारी अवैध कटान के दोषियों पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाये। कहा कि इस ओर 09 नवम्बर तक कार्रवाई नहीं की गई तो 10 नवम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय में महापंचायत की जायेगी जिसमें संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। उन्होंने कहा कि थाना सहसपुर की नाक के नीचे मेन रोड से 500 मीटर की दूरी पर रामपुर गांव में सैकड़ों आम के हरे पेड़ काट दिये गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में अधिकारियों की सांठ-गांठ, पैसों का लेनदेन हुआ और आम का पूरा बाग नीचे गिरा दिया गया। इस अवसर पर किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *