5.85 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर

कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। बुधवार को सीओ वन्दना वर्मा ने कोतवाली में खुलासा किया। बताया कि कुंडा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौकी प्रभारी एसआई कैलाश सिंह देव पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गढ़ी हुसैन को जाने वाले तिराहे के पास एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मोहशीन पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला नत्था सिंह नई बस्ती थाना जसपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, शिवराजपुर चौकी प्रभारी एसआई कैलाश सिंह देव के साथ कांस्टेबल हेमन्त कुमार, नरेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *