डीएम को कर्मचारियों ने दी विदाई
पौड़ी
डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे का तबादला होने पर कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। बताते चले कि पौड़ी के डीएम और एसएसपी को शासन ने एक साथ हटा दिया था। हालांकि दोनों को अभी तक कोई चार्ज भी नहीं दिया गया है। विदाई देने वालो में एसडीएम सदर आकाश जोशी, अजीत सहित विभिन्न कर्मचारी शामिल रहे।

