हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हरेला सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत

हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हरेला सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम राणा ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में कदंब ,नीम, आम, सहजन और जामुन के पौधे लगाए गए। साथ ही कॉलेज की शिक्षिकाओं ने मेरा विद्यालय मेरा गमला नामक नए विचार की शुरुआत की। इसके अंतर्गत विद्यालय की शिक्षिकाओं ने पौधे सहित एक गमला स्वैच्छिक रूप से प्रदान किया। हरेला सप्ताह कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगितां आयोजित की जाएंगी। मौके पर अनु सिंह, अंबिका, अंजलि, उर्वशी, आरती, आकृति, पूजा, जिया, कावेरी, समीक्षा ठाकुर, सारिया, रिया, सुनिधि, अंशु, आंचल अक्षरा, वंशिका, रिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *