स्वस्थ होने के बाद कैम्प कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत
देहरादून
वायरल के बाद स्वस्थ होने के उपरान्त अपने कैम्प कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को सभी पर्वों की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से वह आज आपके बीच स्वस्थ होकर खड़े हैं। वहीं मंत्री जोशी ने 03 नवंबर एवं 04 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती पर आयोजित होने वाले सेमिनार में गुजरात के राज्यपाल किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानो की आय को दोगुनी करने में प्राकृतिक खेती का अहम योगदान हो, इस लक्ष्य को लेकर उत्तराखंड कृषि विभाग कार्य कर रहा है। वहीं मंत्री जोशी ने 04 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के समापन से पहले गुजरात में घटी घटना के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

