कोटद्वार में भी भव्य रूप से मनाया जाएगा ईगास-बग्वाल

देहरादून

दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास-बग्वाल कोटद्वार में भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इगास पर्व पर कोटद्वार में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में įतिभाग करेंगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा है कि उŲाराखंड में पर्व-त्योहार को मनाने का तरीका अपने आप में अनूठा है, ईगास पर्व के दिन वर्षों से चली आ रही परंपराओं को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ईगास-बग्वाल एक ऐसा त्योहार है जो उŲाराखंड की परंपराओं को जीवंत कर देता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी से पर्व को मनाए जाने का आāान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *