पौड़ी के नवनियुक्त डीएम आशीष चौहान ने की विस अध्यक्ष से भेंट

देहरादून

पौड़ी के नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कार्यभार संभालने के बाद उŲाराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण से देहरादून में उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से विस्तार में बातचीत की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सहित विभिन्न įस्तावित एवं निर्माणाधीन योजनाओं पर काम किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सबसे आवश्यक कार्य है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में संचालित योजनाओं को समय पर पूर्ण करने एवं नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कदम उठाने के संबंध में विभागों की समीक्षा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *