5 दिसंबर तक पशुओं को एकत्रित करने वाली समस्त गतिविधियों पर रोक

नई टिहरी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा आशुतोष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाय व भैंसों में तीव्र संक्रामक महामारी लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के प्रसार को रोकने के लिए आगामी 5 दिसंबर तक समस्त गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय परिवहन, आवागमन, प्रदर्शिनियों एवं पशुओं को एकत्रित करने वाली समस्त गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश हैं। आगामी 5 दिसंबर के बाद राजकीय पशुचिकित्सालयों में तैनात क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारियों संक्रामक रोग मुक्त प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद ही मवेशियों के परिवहन की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *